सतना के इटौरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव हुआ। महिला पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। आंसू गैस छोड़कर स्थिति नियंत्रित की गई, सात आरोपी गिरफ्तार, कई घायल।
सतना जिले में रिलायंस सीमेंट फैक्ट्री के माइंस एरिया से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और राजस्व टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हिंसक हमला कर दिया। महिला आरक्षक का सिर फोड़ा गया और टीआई को दांत से काटा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अतिक्रमण को हटाया, जबकि अतिक्रमणकारियों को पहले ही मुआवजा मिल चुका था।














